ऋषिकेश,11 जनवरी (आरएनएस)। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट में श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। जिसमें 2231 लोगों ने शिविर में लाभ उठाया। 45 लोगों ने रक्तदान भी किया। रविवार को लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब परिसर में 14वां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ गंगा प्रेम हॉस्पिस की चेयरपर्सन नानी मां ने किया। गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि यह ट्रस्ट का 14वां स्वास्थ्य शिविर है। जिसमें हृदय रोग, आंख, ईएनटी, मस्तिष्क, पेट, हड्डी, दंत, स्त्री रोग, बाल रोग, नाड़ी एवं त्वचा से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। शिविर में चिकित्सकों के परामर्श से ईसीजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन आदि जांचें भी ट्रस्ट की ओर से पूर्णत: नि:शुल्क कराई गईं। शिविर के लिए 2231 से अधिक जरूरतमंदों का पंजीकरण ट्रस्ट द्वारा किया गया। रक्तदान के इच्छुक व्यक्तियों ने भी रक्तदान किया। शिविर में लगभग 45 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित हुआ। ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश (एम्स), निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट, गंगा प्रेम हॉस्पिटल, अमृतसर आई क्लीनिक की टीमों के अलावा श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी विशेष योगदान दिया। शिविर में डॉ. केजेएस संभरवाल, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. एनबी श्रीवास्तव, डॉ. कुमार गौरव शर्मा, डॉ. देवव्रत साई, डॉ. बीएस जज, डॉ. नईम, डॉ. लोकेश सलूजा, डॉ. सिद्धांत खन्ना, डॉ. आसिफ खान, ले. कर्नल डॉ. मौहम्मद मुजम्मिल, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. नरेन्द्र सिंह जगपांगी, डॉ. सौरभ जैन, डॉ. रंगम, डॉ. अश्वनी कंडारी, डॉ. विमल दीक्षित, डॉ. मुकेश ढांडा, डॉ. सचिन रस्तोगी, डॉ. गिग्गल रस्तोगी, डॉ. महेश कुडिय़ाल, डॉ. शेषेंद्र सक्सेना, डॉ. एकता कौर, डॉ. ए.पी.एस. औलख, डॉ. अखिलेश पांडे, डॉ. हरीश कोहली, डॉ. हर्ष जौहरी, डॉ. तरणजीत सिंह, डॉ. पूजा, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. प्रियंका गोयल, डॉ. लतिका चावला, डॉ. कंवलदीप सिंह, डॉ. अपूर्व जैन, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, डॉ. परविन्दर सिंह, डॉ. एस.एस. खाम्बे, डॉ. मीना खाम्बे, डॉ. तान्या शारदा, डॉ. अर्चना गुलाटी, डॉ. हररीशुप्रीत कौर, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. दीपशिखा, डॉ. वैष्णवी प्रसाद, डॉ. हिमानी सिह आदि डॉक्टरों ने जरूरतमंदों की स्वास्थ्य जांच की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

