देहरादून,15 जनवरी (आरएनएस)। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) तीरंदाजी एकादमी के छात्र अनीश कप्रवान का चयन 58 जीटीसी आर्मी रेजिमेंट में हुआ है। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने अनीश को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। कोच प्रतिभा धामी और कुलदीप बिष्ट के अनुसार अनीश पिछले डेढ़ साल से एसबीपीएस आर्चरी एकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था और सितंबर में शिलांग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत ट्रायल दिया था। अनीश की इस उपलब्धि पर एकादमी में खुशी का माहौल है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

