रुद्रपुर,15 जनवरी (आरएनएस)। गृह स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। संदीप सिंह राणा पुत्र चरण सिंह निवासी राधा रेजिडेंसी किशनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ पैतृक घर खटीमा गए थे। 14 जनवरी को जब वह घर वापस आए तो देखा कि चोर घर का ताला तोड़कर घर के अंदर से सोने व चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

