हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा, डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ ने गुरुवार को भारत मुक्ति मोर्चा के बैनर तले सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर उड़ीसा की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। आरोप लगाया कि भाजपा दलितों को आगे बढ़ते हुए देखना नहीं चाहती। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने बताया कि 25 से 30 दिसंबर 2025 तक कटक उड़ीसा में बामसेफ का 42 वां राष्ट्रीय अधिवेशन होना था जिसे नहीं होने दिया गया। भाजपा सरकार दलितों का शोषण कर रही है। आरएसएस और भाजपा मिलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा का जहां भी शासन है वहां दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। पहले भी अधिवेशन हुए हैं कभी किसी का नुकसान नहीं किया तो अब सरकार को कैसा डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी को न्याय देने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट जज की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती। लोगों के मौलिक अधिकारों को छीना जा रहा है। इस सरकारब मे संगठन अपने अधिवेशन भी नहीं कर सकते। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम आर्या, विमल मौर्य, सोनी कुमार, संदीप राठौर, सतीश कुमार, छोटेलाल भास्कर, सत्यपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, राहुल कुमार, रीना पंवार, राधा, प्रवीण, नंदिनी, ऊषा, जितेंद्र तलवार, रमेश चंद्र आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

