हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। कनखल क्षेत्र से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। जमालपुर कलां निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 29 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे घर से दुकान पर सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया। महिला ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनकी बेटी एक बार घर से गई थी, लेकिन तीन दिन के भीतर लौट आई थी। इस बार काफी समय बीत जाने के बावजूद बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे परिजन खासे चिंतित हैं। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवती की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस टीम भेजी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

