हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। मकर संक्रांति पर धर्मनगरी हरिद्वार के खडख़ड़ी क्षेत्र में दयानंद व्यापार मंडल की ओर से खिचड़ी और गुड़ के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजन का संयोजन राजीव भट्ट द्वारा किया गया, जबकि प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया। गुरुवार को कड़ाके की ठंड के बीच क्षेत्र के लोगों और जरूरतमंदों को गर्म खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राजीव भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान का विशेष धार्मिक महत्व है, इसलिए पिछले नौ वर्षों से लगातार उनके द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी सेवा भावना के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग तक पर्व की खुशियां पहुंच सकें। मकर संक्रांति पर खिचड़ी का प्रसाद बांटना परंपरा के साथ साथ मानव सेवा का प्रतीक है। वहीं जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सेवा का भी संदेश देती है। ऐसे आयोजन आपसी सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल जोहरा, दर्जाधारी सुनील सैनी, दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद सूरज शर्मा, पार्षद पीएस गिल, पूर्व पार्षद विवेक उनियाल, पूर्व पार्षद राधे कृष्ण शर्मा, दिनेश जोशी, सतीश जोशी, ललित बजरंगी, सन्नी अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, रूपेश, नरेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह रावत, केशव शर्मा, विनोद मिश्रा, बागेश्वर पांडे, विपिन शर्मा, संजय त्रिवाल, प्रेम प्रकाश सतलेवाल, मनोज महंत, विनीत जौली, अनिरुद्ध भाटी, प्रमोद गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी, दीपक, तरुण नैय्यर, संदीप गिरी, अनुपम त्यागी, सन्नी राणा, फग्गूराम ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

