हरिद्वार,15 जनवरी (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र से एक 12 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। अहबाबनगर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनका 12 साल का बेटा 10 जनवरी को घर से बिना बताए निकल गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। काफी समय बीत जाने के बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

