नई टिहरी,16 जनवरी (आरएनएस)। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनोद नौटियाल ने समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राहक पंचायत में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राहकों के अधिकार, कर्तव्य और ग्राहक पंचायत की अवधारणा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत 27 जनवरी तक विवेकानंद की स्मृति में पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। बैठक में डिजिटल मीटर लगाने का विरोध किया गया। साथ ही पेयजल समस्या और सड़कों की दशा पर चर्चा की गई। देहरादून जिलाध्यक्ष आलोक घिल्डियाल ने भी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की विस्तृत जानकारी दी। प्रांत उपाध्यक्ष माधव प्रसाद जोशी ने संगठन मंत्र , राष्ट्रीय युवा दिवस की अवधारणा और कल्याण मंत्र का उद्बोधन किया। नई टिहरी नगर अध्यक्ष यशपाल सिंह राणा ने ग्राहक पंचायत और बैठक व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, प्रांत कोषाध्यक्ष कैलाश बहुगुणा, वीर सिंह पंवार और भूपेंद्र सिंह कंडारी आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

