रुद्रप्रयाग,16 जनवरी (आरएनएस)। जाने माने गायक व संगीतकार सोमनाथ कोटियाल के निधन पर विभिन्न संस्थाओं ने शोक संवेदन व्यक्त की है। 88 वर्षीय सोमनाथ कुछ समय से बीमार चल रहे थे। भारत सरकार के गीत व नाटक प्रभाग, नैनीताल में बतौर गायक उन्होंने देशभर में प्रस्तुतियां दी थी। प्रसिद्ध भजन गायक हरि ओम शरण व वीणा महाराज से संगीत की शिक्षा ग्रहण करने वाले स्वर्गीय सोमनाथ कोटियाल कुशल तबला, सितार, हारमोनियम वादक भी रहे। बदरी केदार उत्सव सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्होंने यादगार प्रस्तुतियां दी थी। उनके निधन पर श्री बदरीश पंडा पंचायत, जाह्नवी संस्था व अनेक कलाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

