रुद्रप्रयाग,16 जनवरी (आरएनएस)। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, गुप्तकाशी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार ने की। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों ने कुल 49 समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें से 20 से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, आवास, गौशालाओं, मुआवजा, सौर ऊर्जा सहित अन्य जनसमस्याएं प्रमुख रूप से रखीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

