विकासनगर,17 जनवरी (आरएनएस)। जौनसार बाबर में शादियों में फिजूलखर्ची रोकने का क्रम जारी है। अभी तक कई खत और गांव फिजूलखर्ची और दिखावे को रोकने के लिए नियम बना चुके हैं। शनिवार को ग्राम चंदोऊ में भी शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची पर रोक के लिए ग्रामीणों ने नए नियम बनाए हैं। उल्लघंन करने वाले पर एक बकरा और पचास हजार का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। साथ ही परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

