विकासनगर,17 जनवरी (आरएनएस)। ग्राम पंचायत खरोड़ा के डाकरा छानी में बकरी बाड़े में बंद 18 बकरियों को शुक्रवार देर रात गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। आबादी क्षेत्र में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रभावित पशुपालकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने समेत गुलदार को आबादी क्षेत्र से दूर करने की मांग वन विभाग से की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

