विकासनगर,17 जनवरी (आरएनएस)। मेहूंवाला अंबाडी में विद्युत बिल बकाया की वसूली करने गए ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि आरोपी ने धारधार हथियार से कर्मचारियों पर हमला किया। जिसके बाद कर्मचारियों ने वहां से भागकर जान बचाई। ऊर्जा निगम विकासखंड के जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

