रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। शांतिभंग कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है। शुक्रवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी आपस में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकुल कुमार व अतुल कुमार निवासी ग्राम झबीरण जट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

