नीमच,17 जनवरी (आरएनएस)।हम सबने ये ठाना है नीमच शहर को स्वच्छ सुंदर बनाना है के उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सदस्य निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटे हैं, साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने शनिवार को प्रात: 7 से 9 बजे तक विजय टाकीज़ चोराहा स्थित वीर क्रांतिकारी युवा शहीद सरदार भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की वाटिका (पारसी बावड़ी) परिसर में 2 घंटे श्रमदान कर परिसर से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां, पन्नी,शराब की खाली बोतलें, फटे पुराने कपड़े, जुते चप्पल, गंदा कचरा आदि एकत्रित कर कट्टों में भरकर वाटिका परिसर के बाहर आधी ट्राली गंदे कचरे का ढेर लगाया।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त बनाना ताकि आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिले शहरवासियों से अनुरोध है कि यह शहर आपका अपना शहर है इसे स्वच्छ बनाए रखने में नगरपालिका का सहयोग करें अपने निवास एवं व्यवसाईक स्थल से निकलने वाला गंदा कचरा नाली एवं सड़क पर न डालें गंदा कचरा नगरपालिका कि कचरा गाड़ी में ही डालें।यदि कोई गंदा कचरा सड़क किनारे या नालियों में डालें तो उसे रोकें टोकें।
अभियान में संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र जारोली, अध्यक्ष किशोर बागड़ी,सह सचिव केशव सिंह चौहान, सुकुमार आगार के साथ ही नगर पालिका नीमच के एक सफाई कर्मचारी ने भी सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था के केशव सिंह चौहान ने दी है।

