भोपाल,17 जनवरी (आरएनएस)। नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु पानी की गुणवत्ता की जांच, लीकेज सुधार एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण संबंधी कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने शनिवार को विभिन्न झुग्गी बस्तियों सहित संपूर्ण शहर से जल के परीक्षण हेतु कुल 201 स्थानों से जल के नमूने लिये गये। निगम द्वारा 08 परीक्षण शालाओं के माध्यम से जल का परीक्षण किया जा रहा है। निगम अमले ने 38 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज सुधारे और 136 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई कराई तथा सी.एम.हेल्पलाईन एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों में से 17 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण भी कराया साथ ही नारियलखेड़ा रेशम केन्द्र व यातायात पार्क स्थित उच्च स्तरीय पानी की टंकियों की सफाई भी कराई।
महापौर मालती राय के निर्देश एवं निगम आयुक्त संस्कृति जैन के आदेश पर नगर निगम, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दलों ने शहर की झुग्गी बस्तियों सहित संपूर्ण शहर में कुल 201 जल के नमूने लेकर गंध, रंग, स्वाद, रेसिडुअल क्लोरीन, पीएच, टरबीडिटी व बैक्टेरिया की जांच 08 परीक्षण शालाओं के माध्यम से कराई जा रही है। निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 38 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज भी सुधारे और सी.एम.हेल्प लाईन, महापौर हेल्प लाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों में से 17 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से किया। निगम अमले ने 136 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई भी कराई। निगम के जल कार्य विभाग के अमले ने नारियलखेड़ा रेशम केन्द्र व यातायात पार्क स्थित उच्च स्तरीय पानी की टंकियों की सफाई भी कराई।
निगम अमले ने अभी तक झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के 1795 स्थानों सहित शहर में कुल 4646 जल के नमूने लेकर 08 परीक्षण शालाओं के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच कराई साथ ही 650 लीकेज सुधारे व 1840 स्थानों पर सीवेज चेम्बरों की सफाई भी कराई।

