चम्पावत,18 जनवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिला मुख्यालय के नागनाथ मंदिर मेलास्थल सौंदर्यीकरण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने पर नागनाथ मंदिर कमेटी के लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। रविवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में मंदिर कमेटी के लोगों ने मेलास्थल सौंदर्यीकरण को लेकर चर्चा कर मंदिर का मूल स्वरूप बनाए रखते हुए कुमाऊनी शैली में मंदिर को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए विचार रखे। इस कार्य के लिए नागनाथ वार्ड की सभासद बबीता प्रहरी, सभासद रोहित बिष्ट, रामलीला कमेटी अध्यक्ष भगवतशरण राय, भाजपा एससी मोचा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी,अशोक वर्मा, बसंत लाल वर्मा, प्रकाश पटवा, बलदेव पलसाई, राजेंद्र लाल वर्मा, सुरेश नाथ, नवीन वर्मा, सुधीर साह आदि ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

