भोपाल 18 जनवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकार उमेश रेखे के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 90 वर्षीय वरिष्ठतम पत्रकार स्व. रेखे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। इंदौर के कई समाचार पत्रों में सेवाएं देने वाले स्व. रेखे ने अपनी शानदार लेखनी से समाज को नई रौशनी देकर ख्याति अर्जित की। उनका निधन पत्रकार जगत सहित हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

