रीवा 18 जनवरी (आरएनएस)।उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व सांसद सीधी श्री गोविंद मिश्र के पिताजी हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन पर उनके गृह ग्राम कोष्टा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व सांसद गोविंद मिश्र एवं बृजेंद्रनाथ मिश्र सहित परिवारजनों से भेंट कर इस दु:खद घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा एवं सांसद रीवा जनार्दन मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान को स्मरण किया।

