पिथौरागढ़,19 जनवरी (आरएनएस)। सीमांत में शिक्षा के साथ ही पर्यावरण की सेहत सुधारने के लिए समाज हित में कार्य करने वाले कुछ लोगों ने मिलकर सुरभि सेवा समिति का गठन किया। पंजीकरण के बाद सोमवार को नगर के जीआईसी मार्ग स्थित एनजीओ कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र मखौलिया ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

