रतलाम, आरएनएस, 20 जनवरी। शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जनसुनवाई के ऐसे आवेदन जो अधिक समय से लंबित है, पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर कक्ष में संबंधित आवेदनकर्ता एवं संबंधित विभाग प्रमुख की उपस्थिति में समस्या को सुना तथा आवेदको एवं विभाग प्रमुखों से समक्ष मे चर्चा कर आवेदनों का निराकरण किया गया। आज 15 लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 9 आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया एवं शेष आवेदनों का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को सात दिवस की समयसीमा दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

