रुड़की,20 जनवरी (आरएनएस)। कंपनी से छुट्टी कर रात के समय टिक्कमपुर अपने घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक सीमेंट फैक्ट्री के निकट एक वाहन से टकरा गई। इसके चलते दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव निवासी निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजू उम्र 22 वर्ष और कल्याण दोनों युवक अकबरपुर ऊद गांव स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार रात कंपनी से छुट्टी होने के बाद दोनों युवक एक बाइक से अपने गांव टिक्कमपुर जा रहे थे। रात करीब 7 बजे जैसे ही वह लक्सर हरिद्वार मार्ग पर स्थित श्री सीमेंट कंपनी से कुछ दूर आगे गए तो अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

