रायगढ़ 15 अप्रैल (आरएनएस) अवैध कबाड़ कारोबारियों की खैर नहीं, क्योंकि 15 अप्रैल को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई हाई-लेवल बैठक ने साफ कर दिया कि “ऑपरेशन प्रहार” सिर्फ अभियान नहीं बल्कि सीधी कार्रवाई की तैयारी है, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस, प्रशासन और जीएसटी विभाग ने उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर अवैध स्क्रैप नेटवर्क की पूरी परतें खोल दीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी की अगुवाई में हुई इस बैठक में साफ कहा गया कि अब कोई भी उद्योग अनजाने में भी इस धंधे में फंसा तो सीधे कानूनी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी, वहीं सीएसपी मयंक मिश्रा ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि कैसे यह अवैध कारोबार सिर्फ कबाड़ तक सीमित नहीं बल्कि लोहा-तांबा चोरी, टैक्स चोरी और जीएसटी धोखाधड़ी का बड़ा जाल बन चुका है, उन्होंने खुलासा किया कि कबाड़ माफिया उद्योगों को फर्जी बिलिंग और सस्ते माल के लालच में फंसाकर उन्हें भी अपराध की चेन का हिस्सा बना देते हैं, बैठक में यह भी सामने आया कि अवैध कबाड़ ढोने वाले पुलिस से बचने के लिए खतरनाक तरीके अपनाते हैं जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है और कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर मनीष मिश्रा ने साफ चेतावनी दी कि फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी पर सख्त दंडात्मक प्रावधान लागू होंगे, वहीं एसडीएम महेश शर्मा ने प्रशासनिक सख्ती का संकेत देते हुए उद्योगों की जवाबदेही तय करने की बात कही, इस दौरान उद्योग प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए लेकिन साथ ही उन्हें अलर्ट कर दिया गया कि संदिग्ध गतिविधि छिपाना अब भारी पड़ सकता है, पुलिस ने साफ कर दिया कि सूचना मिलते ही कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा, एएसपी सोनी ने दो टूक कहा कि यह जागरूकता नहीं बल्कि चेतावनी है और अगर किसी की संलिप्तता मिली तो सीधे वैधानिक कार्रवाई होगी, बैठक में पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित कई अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे, पूरे घटनाक्रम के बीच एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश सबसे ज्यादा गूंजा जिसमें उन्होंने उद्योग जगत से कानून का पालन करने और हर संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की, साफ संकेत है कि रायगढ़ में अब कबाड़ के नाम पर चल रहे अवैध खेल का पर्दाफाश तय है और “ऑपरेशन प्रहार” आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे कर सकता है, क्योंकि इस बार पुलिस सिर्फ देख नहीं रही… सीधा वार कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

