भोपाल 20 जनवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल निवासी वरिष्ठ पत्रकार आलोक पंड्या के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पंड्या ने विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनल्स में संवाददाता से लेकर संपादक के रूप में किए गए कार्य के माध्यम से अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. आलोक पंड्या की आत्मा की शांति और उनके परिजन एवं मित्रजन को यह दुख सहन करने की सामथ्र्य देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

