रायपुर, 21 जनवरी(आरएनएस)। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोर ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। दोनों ही मामलो में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पहले मामला डीडीनगर थाना क्षेत्र का है। जहां श्रीरामनगर न्यू चंगोराभाठा निवासी प्रार्थी चंद्रकांत भंवर 37 वर्ष ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी 20 हजार रुपए पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती 45500 रुपए के आसपास बताई जा रही है।
वहीं दूसरे मामले में वार्ड 6 डब्ल्यूआरएसकालोनी शिवा नगर निवासी प्रार्थी होरी पाल 54 वर्ष ने खमतराई थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे नकदी 5200 सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 85200 रुपए के आसपास बताई जा रही है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००

