भोपाल 22 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत पुराने शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों नदीम प्रेस रोड, इब्राहिमपुरा, चिंतामन चौराहा, जैन मंदिर रोड, मारवाड़ी रोड, जामा मस्जिद आदि क्षेत्रों में गुरूवार को भी अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही जारी रखते हुए निगम अमले ने 03 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। निगम अमले ने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01 ट्रक सामग्री जप्त की इस प्रकार कुल 04 ट्रक सामान जप्त किया। निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए राहुल नगर क्षेत्र में 04 अवैध झुग्गियां तोड़ी साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अयोध्या नगर, अयोध्या बायपास एवं मीनाल रेसीडेंसी क्षेत्र में अवैध रूप से बने पक्के निर्माणों को भी तोड़ा।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने गुरूवार को भी पुराने शहर के व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में कार्यवाही जारी रखते हुए नदीम प्रेस रोड, इब्राहिमपुरा, चिंतामन चौराहा, जैन मंदिर रोड, मारवाडी रोड तथा जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अतिक्रमणों को हटाया और ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, स्टूल, जाली, ऐंगल, तिरपाल, बोर्ड, बेंच व अन्य प्रकार का 03 ट्रक सामान जप्त किया।
इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जहांगीराबाद, प्रभात चौराहा, अयोध्या बायपास रोड, इण्डस कालोनी, इण्डस मुस्कान कालोनी, देवमाता हॉस्पिटल, मीनाल रेसीडेंसी गेट नंबर 01, दुर्गेश विहार कालोनी, ओल्ड सुभाष नगर, हबीबगंज थाना, 06 नंबर बस स्टॉप, एम.पी. नगर जोन 01 एवं 02, डी.बी.मॉल, 1100 क्वाटर्स, कटारा स्प्रिंग वैली, पत्रकार कालोनी, राहुल नगर, नीलबड़, गांधी नगर बस स्टैंड, करोंद हरी मज़ार, लाल क्वार्टर आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए तार फेंसिंग, छप्पर, चबूतरे, ठेले, गुमठी, काउंटर, सादे व इलेक्ट्रॉनिक काटे आदि को हटाया और 01 ट्रक विभिन्न प्रकार का सामान जप्त किया। इस प्रकार उपरोक्त कार्यवाहियों में कुल 04 ट्रक सामान जप्त किया।
निगम अमले ने जिला प्रशासन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए राहुल नगर क्षेत्र में अवैध रूप से ईंटों की बनी 04 झुग्गियां जे.सी.बी. के माध्यम से तोड़ी साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अयोध्या नगर इण्डस कालोनी में 01 मकान का अवैध रूप से निकला छज्जा, इण्डस मुस्कान कालोनी में 01 अवैध पक्का निर्माण, देवमाता हॉस्पिटल क्षेत्र में 01 अवैध पक्का गिर्माण तथा मीनाल रेसीडेंसी दुर्गेश विहार कालोनी में भी 01 पक्के निर्माण को तोडऩे की कार्यवाही की।

