बलौदाबाजार-भाटापारा,23 जनवरी(आरएनएस)। जिले की भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब विक्रय के मामले में कार्यवाही करते हुए समाधान सेल से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 32200 कीमत मूल्य का 32 पाव देशी मसाला शराब जब्त किया गया है।
बता दें कि पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 23.01.2026 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा भाटापारा शहर में माल धक्का के सामने, सिद्ध बाबा रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले हुए एक आरोपी चंद्रकांत केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम दावनबोड थाना भाटापारा ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी शराब कोचिया से 3200 कीमत मूल्य का 32 पाव देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

