लखनऊ 23 Jan (Rns) /- ,कल यानी 24 जनवरी 2026 को थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत बसन्तकुंज आवासीय योजना स्थित “राष्ट्र प्रेरणा स्थल” पर यू.पी. दिवस-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री, भारत सरकार शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायकगण सहित लगभग 10,000 आमंत्रित जन भाग लेंगे।सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों, निरीक्षकों, उप-निरीक्षकों, मुख्य आरक्षियों और अतिरिक्त बल के साथ पीएसी, आरएएफ, बम निरोधक दस्ते, एंटी-माइन एवं एंटी-सैबोटाज टीमें, एटीएस और एनएसजी समेत होमगार्ड एवं इंटेलिजेंस टीमों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा तैयारियों के अंतर्गत संयुक्त ब्रीफिंग और मॉक-ड्रिल संपन्न की गई, रूट रिहर्सल और मेडिकल रिस्पांस भी सुनिश्चित की गई है। पूरे क्षेत्र की निगरानी 24×7 सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी, और सोशल मीडिया पर भी सतत् नजर रखी जाएगी।लखनऊ पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी यातायात डायवर्जन और निर्देशों का पालन करें, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी
—————————–

