विदिशा 23 जनवरी (आरएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से गंज बासौदा तक ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने कहा कि ट्रेन से यात्रा बड़ी शानदार रही। इस दौरान भांजे-भांजियों से मुलाकात हुई, बहनों-भाइयों के साथ गपशप हुई। किसी ने अपनी पढ़ाई की बात साझा की, तो किसी ने खेती-किसानी के हाल बताए।
यात्रा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों व युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। उनका यह सहज और आत्मीय अंदाज़ यात्रियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

