भोपाल 23 जनवरी (आरएनएस)।मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्य़ुत वितरण कंपनी क्षेत्र में रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम आरडीएसएस अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में अत्यंत दूरस्थ वनवासी क्षेत्र समेत मालवा निमाड़ में सैकड़ों मजरों, फलिओं और टोले को रोशन किया गया है। इनमें से 23 वनवासी परिवार 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जाएंगे। वहां वे सरकारी मेहमान बनकर राष्ट्रीय महोत्सव के साक्षी बनेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इन वनवासी परिवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शासन आपके लिए सुख सुविधाए बढ़ाने, जीवन को संवारने और खुशियां बांटने के लिए तत्परता से कार्यरत है। सभी वनवासी परिवार 24 जनवरी को विमान से दिल्ली जायेंगे।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्तुत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इन वनवासी परिवारों के साथ नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बिजली अधिकारी भी नोडल अधिकारी, समन्वयक अधिकारी के रूप में शामिल होंगे, ताकि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के इन वनवासी परिवारों को नई दिल्ली में परेशानी नहीं आए। सिंह ने बताया कि दिल्ली जाने वाले वनवासी परिवारों में संतोष प्रेम सिंह, शारदा बाई पूंजापुरा देवास, नाहर सिंह पूंजापुरा देवास, लालूजी कानाजी बदनावर, विनोद भेरूलाल गामड़ भुवनीखेड़ा बदनावर, रक्षा गामड़ भुवनीखेड़ा बदनावर, मांगीलाल अजनार टिमाईची, रंगूड़ी बाई टिमाईची झाबुआ, भेरूलाल, मनीषा चिमाईची झाबुआ, रूपा अशोक वसूनिया रावडिय़ा रतलाम, अशोक वसूनिया रावडिय़ा रतलाम, शंकर लाल रूग्गाजी भूरिया, संगीता बाई महेशनगर रतलाम, ज्ञान सिंह घीसाजी, लक्ष्मीबाई रोहानी पुनासा, शांताबाई अस्थारे, राजेश अस्थरे रोहानी पुनासा, गेंदालाल मुलैया नवलसिंह नवलसिंह फलिया बुरहानपुर, सोमलाल नैंन सिंह बड़वाह ग्रामीण, राम दास लक्ष्मण बड़वाह ग्रामीण, जगदीश बड़ौले मंगल फलिया रेहगुन बड़वानी, माखन लाल नैस फलिया रेहगून बड़वानी शामिल हैं।

