रायपुर, 24 जनवरी (आरएनएस)। ग्राम सरोरा उरला स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी सहित सोने-चांदी का जेवर पार कर दिए। प्रार्थिया की शिकायत पर उरला पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया पूजा भारती 27 वर्ष सरोरा की रहने वाली है। प्रार्थिया ने थाना में शिकायत किया कि अज्ञात चोर ने उसके सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी 3 हजार रुपए पार कर दिया। चोरी गए जुमला कीमती करीब 60 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
बंछोर
०००


















