भोपाल,24 जनवरी (आरएनएस)।राजधानी के उभरते हुए कराटे खिलाड़ी आदर्श जोशी ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा पास कर ली है। 2025- 26 की यह परीक्षा हाल ही में शितो रियू कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भोपाल में आयोजित की गई थी। आदर्श के साथ ही सेंट थॉमस स्कूल अयोध्यानगर के कुल 6 खिलाड़ी अब ब्लैक बेल्ट बन गए हैं। इनमें यश विश्वकर्मा, एल्विन जॉन्स, नीति त्रिवेदी, हिमांशु कुमार और प्रथमेश शियोटे शामिल हैं। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य फादर रेनी और कोच शिवा सोनी ने शुभकामनाएं दी है। इससे पहले भी आदर्श ने एक इंटरनेशनल गोल्ड, एक नेशनल गोल्ड और दो बार स्टेट चैंपियनशिप में डबल गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। ब्लैक बेल्ट होने के बाद अब ये खिलाड़ी इसी वर्ग के तहत खेलेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

