भोपाल,24 जनवरी (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा संपत्तिकर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से की जा रही है साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरूद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के जोन क्र. 04 के अमले ने वार्ड क्र. 15, 16 एवं 17 में बड़े बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 05 बकायादारों की संपत्तियों पर तालाबंदी की कार्यवाही की।
निगम आयुक्त संस्कृृति जैन के निर्देष पर शनिवार को निगम के जोन क्र. 04 के अमले ने वार्ड क्र. 15 के अंतर्गत संपत्तिकर के बकायादार शमीम अख्तर रंभा नगर बैरसिया रोड पर 01 लाख 77 हजार 75 रूपये की राशि का भुगतान न करने पर उक्त बकायादार की संपत्ति पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई साथ ही इसी वार्ड के अजय कुमार सोनी 03 चिनार स्टेट पर बकाया 52 हजार 387 रूपये, वार्ड क्र. 16 के अंतर्गत खलील कुरैशी सगीर कालोनी पर 03 लाख 08 हजार 922 रूपये, सोहेल खान सगीर कालोनी पर 03 लाख 33 हजार 572 रूपये तथा वार्ड क्र. 17 के अंतर्गत हरगुन दास 23 पुरानी सिंधी कालोनी पर 02 लाख 77 हजार 653 रूपये का बकाया होने पर उक्त बकायादारों की संपत्तियों पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई। उपरोक्त बकायादारों को निगम द्वारा विधिवत नोटिस आदि भी दिए गए परंतु बकायादारों द्वारा बकाया कर की राशि का भुगतान नहीं करने पर तालाबंदी की कार्यवाही की गई।
बकायादारों के विरूद्ध कार्यवाही भोपाल उत्तर विधानसभा के राजस्व अधिकारी, जोन क्र.04 के जोनल अधिकारी एवं संबंधित वार्ड प्रभारी व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई।

