भोपाल 27 जनवरी (आरएनएस)।केजीएन सोशल फाउंडेशन ने वल्लभनगर आंगनवाड़ी केंद्र पर गणतंत्र दिवस मनाया। फाउंडेशन ने यह आंगनवाड़ी गोद ली हुई है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीपी बिट्?टू शर्मा थीं। जिन्होंने ध्वजारोहण करने के बाद पहले आंगनवाड़ी प्ले स्कूल को देखा और फिर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को वर्दी की अहमियत बताई और पढ़ाई करने को लेकर प्रेरित किया। विशेष अतिथि अपेक्षा डबराल ने बच्चों को स्वच्छता को लेकर प्रेरित किया और संविधान के बारे में जानकारी दी। आंगनवाड़ी केंद्र में नियमित आ रहे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के मुन्नवर खान ने बताया, अतिथियों ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। वहीं, उन्हें लड्?डू भी खिलाए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

