दतिया 27 जनवरी (आरएनएस)। जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिला पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड में आयोजित गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड़ की सलामी ली।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रात: 9 बजे जिला पुलिस लाईन परेड़ ग्राउण्ड़ में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड़ का निरीक्षण किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गणतंत्र दिवस ंसंदेश का वाचन कर नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकांमनाएं भी दी।
मुख्य अतिथि कलेक्टर वानखड़े ने समारोह में पुलिस बल, एसएएफ 29वीं वटालियन, होगगार्ड, एनसीसी जूनियर एवं सीनियर, शौर्यदल, स्काउट गाईड आदि टुकडिय़ों के मार्चपास्ट की सलामी लेकर टुकडिय़ों के कमाण्डऱों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे साथ थे। गणतंत्र दिवस पर आयोजित संयुक्त परेड़ का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक ने किया। मुख्य अतिथि ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े इस मौके पर राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ। परेड़ में भाग लेने वाली टुकडिय़ों ने हर्ष फायर भी किए।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं मूकवधिर विधालय दतिया, शासकीय हाई स्कूल सिविल लाईन दतिया, अशासकीय राम अनामय वल्र्ड स्कूल दतिया, अशासकीय रास-जेबी पब्लिक स्कूल दतिया, जवाहर नवोदय विधालय बीकर दतिया और अशासकीय होलीक्रम आश्रम स्कूल दतिया शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक वेशभूषा में रंगारंग एवं मनमोहक देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। जिसे दर्शकों द्वारा ताली बजाकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन भी किया। इस दौरान सभी प्रस्तुति देने वाले विधालयों को पुरस्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं विकास कार्यो पर केन्द्रित चलित झांकिया भी निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से कृषि, पिछड़ा वर्ग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सिचाई, शिक्षा, जल संसाधन, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगरीय निकाय आदि विभागों की चलित झांकिया निकाली गई। जिसमें उत्कष्ट प्रदर्शन के लिए सभी झांकियों को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार सशस्त्र परेड़ में जिला पुलिस बल को प्रथम, एसएएफ को द्धितीय और होमगार्ड दतिया को तृतीय स्थान मिला। इसी प्रकार सभी प्रकार की परेड़ में भाग लेने वाली टुकडिय़ों को पुरस्कृत किय गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के प्रतीत निष्ठावान एवं समर्पण भावना से उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया।
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों, कारगिल शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया गया। समारोह में जिले के सभी कार्यालय प्रमुख, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, स्कूली छात्र-छात्रायें व पत्रकार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मनोज द्विवेदी एवं प्रोफेसर कविता समाधिया द्वारा किया गया।

