दतिया 27 जनवरी (आरएनएस)। 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के दौरान शासकीय हाई स्कूल सिविल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ स्वरूचि भोज किया। इस दौरान बच्चों से उनकी पढाई लिखाई एवं शिक्षकों की उपस्थिति के संबध में चर्चा कर जानकारी ली।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा सहित जिला अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

