भोपाल 28 जनवरी (आरएनएस)।उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मंत्री परमार ने स्व. पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए, प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि स्व. अजित पवार महाराष्ट्र के जमीनी राजनेता थे, वे गरीब, वंचित और पिछड़ों के कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहे और महाराष्ट्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
मंत्री परमार ने पवार सहित प्लेन दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

