आजमगढ़ 16 जून(आर एन एस)भारत रक्षा दल के तहसील अध्यक्ष इंदल चौहान के नेतृत्व में भारत रक्षा दल के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपे जिसमें उन्होंने एक मांग रखी कि निजामाबाद से वाराणसी के लिए एक परिवहन की बस चलाई जाय।उन्होंने कहा कि हर जगह यह सुविधा उपलब्ध हो गई है केवल निजामाबाद में यह सुविधा नहीं हो पाई है भारत रक्षा दल के सदस्यों ने कहा कि परिवहन की बसे चलने से यात्रियों को बहुत सुविधा हो जाएगी और यात्री कम पैसे में ही सुविधा जनक यात्रा का लाभ ले सकेंगे।उपजिलाधिकारी ने भारत रक्षा दल के लोगों का ज्ञापन लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर भेजकर जल्दी ही पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

