नैनीताल,16 जून(आरएनएस)। मल्लीताल क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में बुलेट चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड (रेट्रो) साइलेंसर लगी बाइक को सीज कर चालक का चालान कर दिया। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि बाइक चालक अबुशाद निवासी शाहजहांपुर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। जांच के दौरान बाइक में प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट न होने की पुष्टि हुई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

