हल्द्वानी,16 जून(आरएनएस)। रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसटीएच के डॉक्टरों पर नवजात के गलत इलाज का आरोप लगाते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 30 मई को एक गर्भवती महिला को रुद्रपुर से एसटीएच रेफर किया गया था। यहां महिला ने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया, जिसका वजन एक किलोग्राम से थोड़ा ही ज्यादा था। गंभीर स्थिति को देखते हुए नवजात को तुरंत अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान 14 जून को उसकी मौत हो गई। गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पीडि़त परिवार ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

