रुड़की,30 जनवरी (आरएनएस)। पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर वर्ष 2018 में हुई धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के जसवावाला निवासी श्रवण कांबोज ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वर्ष 2018 में विवेक कुमार ने स्वयं को इंडियन ऑयल का लाइसेंसी बताकर महिलाओं के नाम पेट्रोल पंप दिलाने की कथित सरकारी योजना का झांसा दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर सरकारी फीस बताकर अलग-अलग किश्तों में 13.25 लाख रुपये की रकम वसूल ली गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

