पौड़ी,30 जनवरी (आरएनएस)। खेल महाकुंभ-2025 के तहत आयोजित सांसद चैंपियशिप ट्रॉफी की बालिका वर्ग अंडर-14 एवं अंडर-19 प्रतियोगिताओं का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान सर्वाधिक अंक अर्जित कर पौड़ी विधानसभा ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। रांसी स्टेडियम में आयोजित अंतिम दिन कबड्डी व खोखो प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान कबड्डी बालिका वर्ग अंडर-14 में चौबट्टाखाल विधानसभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि देवप्रयाग द्वितीय और यमकेश्वर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, अंडर-19 में नरेंद्रनगर विधानसभा प्रथम, श्रीनगर द्वितीय व कोटद्वार तृतीय स्थान पर रहा। खोखो बालिका वर्ग अंडर-14 में नरेंद्रनगर प्रथम, यमकेश्वर द्वितीय व रामनगर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-19 में भी नरेंद्रनगर ने बाजी मारी, जबकि यमकेश्वर द्वितीय और पौड़ी विधानसभा तृतीय स्थान पर रही। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी मुख्यमंत्री चैंपियशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में जनपद की कुल 11 विधानसभाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 97 अंक अर्जित कर पौड़ी विधानसभा ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता पौड़ी विधानसभा को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत,भगवान गुसाईं, महेश, मो. आरिफ, दिनेश सिह नेगी, आदेश बहुगुणा, मनोज बजरियाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

