पौड़ी,30 जनवरी (आरएनएस)। समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जीजीआईसी की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और हाथों में नशा विरोधी संदेशों की तख्तियां लेकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान रैली जीजीआईसी परिसर से प्रारंभ होकर पौड़ी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। यह संदेश दिया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है।रैली के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी संगीता वाल्मीकि व कांति किमोठी ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार करना, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

