श्रीनगर गढ़वाल,30 जनवरी (आरएनएस)। नगर निगम की शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक से पहले, वार्ड नंबर 40 के पार्षद संदीप रावत ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में वितरित किए जा रहे डस्टबिन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई। पार्षद संदीप रावत का कहना है कि जब श्रीनगर में नगर पालिका थी, उस समय दिए गए डस्टबिन की गुणवत्ता बेहतर थी, जबकि अब नगर निगम बनने के बाद बांटे जा रहे डस्टबिन कमजोर और घटिया हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम बड़ा निकाय होने के बावजूद गुणवत्ता में गिरावट क्यों आई।आरोप लगाया कि पार्षदों को विश्वास में लिए बिना ही डस्टबिन की खरीद की गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने बताया कि वह सचिव, निदेशक और जिलाधिकारी को पत्र दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में वह बोर्ड बैठक में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखेंगे। उन्होंने साफ किया कि यदि बैठक में कोई समाधान नहीं निकलता है, तो आगे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

