रुद्रप्रयाग,30 जनवरी (आरएनएस)। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने के लिए स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति एक फरवरी को गुलाबराय मैदान में प्रदर्शन करेगी। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के संयोजक व पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी ने इसकी कार्ययोजना बताई। उन्होंने कहा कि राज्य बने 25 साल हो गए हैं लेकिन अभी तक स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है। राज्य दो-दो अस्थायी राजधानियों का बोझ झेल रहा है। पहाड़ में पहाड़ की राजधानी न बनने से उत्तराखंड राज्य की मूल अवधारणा फलीभूत नहीं हो पाई है। पलायन, बेरोजगारी अपने चरम पर है और जल जंगल जमीन के सवाल हाशिये पर हैं। वहीं समिति के अध्यक्ष ने कहा कि स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति किसी भी राजनीतिक पार्टी से प्रेरित नहीं है और न ही यह राजनीतिक एजेंडा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

