रुद्रप्रयाग,30 जनवरी (आरएनएस)। महाशिवरात्रि पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों की ओर से तिथि की घोषणा की जाएगी। इधर आगामी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर तेजी से कार्य कर प्रभावित स्थलों पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी संचालकों, मंदिर समिति, होटल व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों से वार्ता की जा चुकी है। यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

