हरिद्वार,30 जनवरी (आरएनएस)। विकास खंड बहादराबाद के गांव नगला खुर्द में ग्राम प्रधान के उपचुनाव में रोशन जहां ने जीत दर्ज की। शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में मतगणना हुई। रोशन जहां ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुलिस्ता को 78 मतों से पराजित किया। रोशन जहां को कुल 525 वोट मिले, जबकि गुलिस्ता के खाते में 447 वोट आए। इस दौरान 55 मत निरस्त घोषित किए गए। खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने बताया कि हाईकोर्ट ने तकनीकी आधार पर 24 दिसंबर को नगला खुर्द ग्राम प्रधान का पूर्व चुनाव निरस्त कर दिया था, जिसके बाद उपचुनाव कराया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

