विकासनगर,30 जनवरी (आरएनएस)। कश्मीरी छात्रों से मारपीट का मामला में आरोपी की पत्नी रीना यादव ने युवकों पर लगाया छेडख़ानी का आरोप लगाया। कहा कि जब वह दुकान पर आए तो उन्होंने उसके लिए गंदे इशारे किए। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। महिला के पति आए तो दोनों ने उनके पति के साथ भी मारपीट की। कहा घटना के दिन भी उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी लेकिन उनकी तहरीर नहीं ली गई। शुक्रवार को रीना यादव ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि जब तक उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं होता। उनके पति के खिलाफ दर्ज धाराएं नहीं हटती, वह कोतवाली में ही डटी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एकतरफा करवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

