जोधपुर ,04 फरवरी (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान के सख्त निर्देशों और एडीसीपी हेडक्वार्टर सुनील पंवार के सुपरविजन में ष्टस्ञ्ज टीम ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर ष्टस्ञ्ज टीम प्रभारी मेहराज तंवर के नेतृत्व में पुलिस थाना लूणी इलाके में छापेमारी कर बजरी माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान सात लोगों को दबोचा है, जो बजरी के अवैध परिवहन और डंपरों की एस्कॉर्टिंग में शामिल थे। नरेश विश्नोई (29) – निवासी गुड़ा विश्नोईयान, सरवन राम विश्नोई (20) – निवासी शवों की ढाणियां, गुड़ा विश्नोईयान, पीरु खान (35) – निवासी गुड़ा विश्नोईयान, निर्मल कुमार प्रजापत (29) – निवासी धिंगाणा, लूणी, विकास विश्नोई (21) – निवासी गुड़ा विश्नोईयान, महेंद्र विश्नोई (25) – निवासी गुड़ा विश्नोईयान, रोशन अली (35) – निवासी गुड़ा विश्नोईयान। वाहन और बजरी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बजरी से भरे 4 डंपर जब्त किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन डंपरों को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए एक स्विफ्ट कार द्वारा एस्कॉर्ट किया जा रहा था, जिसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
ष्टस्ञ्ज और लूणी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
ष्टस्ञ्ज टीम की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के बाद अब लूणी थाना पुलिस और ष्टस्ञ्ज टीम मिलकर आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बजरी का यह अवैध खनन कहाँ से हो रहा था और इसमें अन्य कौन-से बड़े माफिया शामिल हैं।
कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

