रुड़की,07 फरवरी (आरएनएस)। शेरपुर खेलमऊ गांव में रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। शेरपुर खेलमऊ निवासी शांति देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव का ही अभिषेक उसके पुत्र अनुज से किसी बात को लेकर रंजिश रखता है। गुरुवार को उसका पुत्र घर पर ही मकान की छत से सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। उसी समय अभिषेक ने उस पर धारदार हथियार पाठल से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

